छोटे बच्चों को हिंदी पढ़ना कैसे सिखाएं? 2 दिन में सीख जाएंगे हिंदी पढ़ना ये हैं तरीका

छोटे बच्चों को हिंदी पढ़ना कैसे सिखाएं? 2 दिन में सीख जाएंगे हिंदी पढ़ना ये हैं तरीका

बहुत से बच्चे होते हैं जिन्हें किसी न किसी चीज को सिखाने पर ही सीखते हैं। वही आज बात करने वाला हूँ की छोटे बच्चों को हिंदी पढ़ना कैसे सिखाएं? और जानेंगे छोटे बच्चों को हिन्दी सिखाने का आसान तरीका

जैसा की आप जान चुके हैं की इस आर्टीकल में बच्चों को हिंदी सीखने का टिप्स बताने वाला हूँ। जिससे की वे अच्छे से हिंदी पढ़ना सीख सकें। जब कोई माता पिता अपने बच्चे को स्कूल में नामांकन कराते हैं। तो उनका भी सबसे पहला सोच यही रहता है की किसी भी तरह से हमारे बच्चे बहुत जल्दी ही हिंदी पढ़ना लिखना सीख जाए।

वह ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदी पढ़ना और लिखना बहुत ही जरुरी होता है। 

छोटे बच्चों को हिंदी पढ़ना कैसे सिखाएं? Bachchon ko hindi sikhane ka tarika
छोटे बच्चों को हिंदी पढ़ना कैसे सिखाएं? 2 दिन में सीख जाएंगे हिंदी पढ़ना ये हैं तरीका

तो अपने बच्चों को हिंदी पढ़ना और लिखना सिखाने के लिए इस आर्टीकल को पुरा जरुर पढ़ें। आइए जानते हैं छोटे बच्चों को हिंदी पढ़ना कैसे सिखाएं तरीका Chhote bachchon ko hindi kaise sikhayen in hindi

{tocify} $title={Table of Contents}

छोटे बच्चों को हिंदी पढ़ना कैसे सिखाएं

हिंदी सिखना भी बहुत ही जरुरी है क्योंकि जब तक आपके बच्चे हिंदी पढ़ना सीख नही जाते हैं तब तक वे आगे की पढ़ाई भी नही कर सकते हैं। क्योंकि बाकियों के किताबों में क्या लिखा है क्या नही उन्हें कैसे पता चलेगा। जब पढ़ेंगे तब ही नई चीजें सीख और समझ पाएंगे। इसिलिए बच्चे को पहले हिंदी पढ़ना सिखाएं उसके बाद ही कुछ और सिखने और करने की प्रेरित करें। सबसे जरूरी बात यह है की कई बच्चें नई चीज को सीखने में थोड़ा वक्त लेते हैं तो इसके लिए दबाव ना बनाएं एक नियम से सिखाएं बच्चे हिन्दी पढ़ना जरूर सीख जाएंगे। शायद आप समझ चूकें होंगे। और आगे बात करेंगे हिंदी पढ़ना सिखने के तरीके पर।

ये हैं छोटे बच्चों को हिंदी सिखाने का तरीका

1. क ख ग पढ़ना सिखाएं

अगर बच्चों को हिंदी पढ़ना है तो सबसे पहले खड़ियां (क ख ग घ) सिखाएं। जी हाँ ये सिखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। अगर बच्चा ज्यादा छोटा है या अभी स्कूल जाना ही शुरु किया है तो फिर एक दिन में एक खड़ी का लक्ष्य रखें और पूरी तरह से याद हो जाने के बाद ही आगे बढ़े। पहले क से ज्ञ तक अच्छी से खड़ियां याद कर लें।

ये भी पढ़ें- बच्चों को किताब पढ़ना कैसे सिखाएं? जाने इसका उपाय

2. मात्राएँ सिखाएं

जैसा की आप जानते ही होंगे की मात्राएँ क्या होता है। मात्राएँ यानी की अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं अ: इसे स्वर भी कहतें हैं। यह शब्द के साथ जुड़कर नए शब्द का निर्माण करता है। तो अपने बच्चों को इसके महत्व बताएं। और इससे जुड़कर नए शब्द से पहचान कराएं।


3. बारह खड़ी याद कराएं

बारह खड़ी यानी की क का की, बहुत से बच्चों को अगर ठीक से मात्राएँ सिखा दिया जाए और उनसे जुड़कर बने शब्द का पहचान हो जाने पर इसे याद करने की जरुरत भी नही पड़ते। दुसरे शब्द में कहें तो इसे समझना है बस हिंदी पढ़ना काफी आसान हो जायेगा। आइए समझते हैं कैसे?

जैसे की (क+अ=क, क+आ=का, क+इ=कि) इसी तरह बाकियों के शब्द भी बनेंगे। और फिर इसे याद करने की कभी जरुरत ही नही होगी।


4. शब्दों का पहचान कराएं

अब आपके मन में यह सवाल जरुर होगा की सबकुछ तो बता दिए फिर शब्द का पहचान क्यूँ तो बताते हैं ऐसा क्यूँ जैसे की शब्द को पहचानना शुरु वक्त में मुस्किल हो सकता है या उन्हें हर शब्द एक जैसा ही लगेगा। 

तो इसका सीधा सा जबाव यह होगा की शब्दों की पहचान कराने के लिए सबसे पहले उन्हें चित्रों वाली एक किताब ला कर दें जिसमे की चित्र में दर्शाए गए वस्तु के साथ ही उसका नाम भी लिखा हुआ हो। जैसे अ अनार, आ आम अब बच्चों को यहाँ जरुर दिमाग में यह सवाल आयेगा की दोनों तो अ है फिर अलग क्यूँ तब उन्हें बताना है अ में आ की मात्रा लगाने से वह आ हो गया और आ से आम होते हैं और अ से अनार जिससे की बच्चों को मात्राएँ समझने में आसानी होगी।

5. दो अक्षर वाली शब्द पढ़ना सिखाएं

हिंदी पढ़ने की बात हो रही है तो अगर आपके बच्चे मात्राएँ और खड़ी याद कर चुके हैं और शब्दों को पहचानने और समझने लगे हैं तो दो अक्षर वाली शब्द पढ़ना सिखाएं शुरुआत में सिर्फ खड़ियां से बने शब्द से पढ़ाना शुरुआत करें। जैसे की कल, जल, नल, पथ, नभ, घर, पट आदी। यह बच्चें आसानी से पढ़ लेंगे और धीरे धीरे शब्द बदलते रहें। और साथ में उल्टी-सीधी शब्द भी देते रहें। इससे बहुत जल्द छोटे बच्चें हिंदी पढ़ना सीख जाएंगे।

Note- घर बैठे पैसे कमाने के लिए हमारे साथ जुड़े क्लिक करें

ये भी पढ़ें

6. तीन अक्षर वाले शब्द पढ़ने को दें

अगर आपके बच्चा दो अक्षर वाले शब्दों को ठीक से पढ़ रहा है तो उसके बाद उसे तीन अक्षर वाले शब्द को पढ़ना सिखाएं उन्हें समझायें की यह भी बिल्कुल दो अक्षर वाले शब्दों की तरह ही है बस एक शब्द ज्यादा है। शुरुआत में हल्के शब्द सिखाएं जैसे की कलम, नरम, करक, जतन, सड़क आदी।

यह सब के बीच में टेस्ट लेना ना भूलें जिससे बच्चें को भी पढ़ी हुई चीजें याद रहें और वह भूले ना।

यह सब शब्दों को सिखने के बाद अक्षर की संख्या को बढ़ा सकते हैं और पढ़ने के लिए प्रेरित करें।

ये भी पढ़ें- बहुत आसान है बच्चे के लिए स्कूल का चुनाव करना

7. मात्राएँ वाली शब्द पढ़ना सिखाएं

ऊपर बताएं गए सभी चीजें सीख जाने के बाद अब मात्राएँ से बने हुए शब्द को पढ़ने को सिखाएं। समझे तो यह वो वक्त है जिस वक्त आपका बच्चा हिंदी पढ़ना सीख चुका है। बस आधी और क्योंकि अब वे खुद ही पढ़ सकतें हैं। ऐसे भी शब्दों को पहचानना और समझना सीख चूकें हैं। मात्राएँ वाली शब्द जैसे की चाचा, दादा, पालक, किताब, पेंसिल आदी। 

इसके बाद आधी अक्षरों से बनी शब्द का पहचान कराएं। जिनसे की वह हिंदी पढ़ने में किसी भी प्रकार का दिक्कत महसूस ना कर पाएं।

ये भी पढ़ें- बहुत ही असान है इंग्लिश सिखना जाने कैसे?

8. किताब पढ़ने को कहें

अब बारी आती है किताब पढ़ने को जिसमें मिला-जुला शब्दों से पहचान होगी। ऐसा करते समय खुद बच्चे के सामने रहें और गलती होने पर बताएं और समझायें। जिससे की अगली बार फिर वही गलती को ना दोहराएं।

जब आपको लगने लगे की आपका बच्चा ठीक से हिंदी पढ़ना सीख चुका है। तो इससे आगे बढ़े।


9. सुनकर लिखने को कहें

बहुत से बच्चा का यह आदत होता है की वह देख कर पढ़ और लिख लेंगे लेकिन बिना शब्दों के देखें नही लिख पाते हैं। तो ऐसा ना हो इसिलिए आप बोलें और बच्चों को लिखने को कहें । उसके बाद कॉपी जाँचें और गलती किए गए शब्दों को ठीक कर के जरूर समझाएं।

ऐसा निरंतर प्रयास करें। इससे बहुत जल्दी ही हिंदी पढ़ना सीख जाएंगे।


10. शब्दों के साथ खेलें

मैं खेलने का मतलब यह नही कह रहाँ हूँ की कुछ खेलना है मेरा मतलब यह है की शब्द को जोड़कर उल्टा-पुल्टा शब्द बनाएं और उसे पढ़ें। इसका सरल सा तरीका यह है की शहरों के नाम, सब्जी और फलों के नाम पढ़ने और लिखने का प्रयास करें। या तो बच्चों से ही उन्हें मन के मुताबिक लिखने को कहें और फिर पढ़ने को कहें इससे शब्दों की समझ बढ़ेगी। अगर वे कठिन शब्दों को नहीं पढ़ पा रहें हैं तो दो या तीन अक्षर के शब्द को ही सिखाने का प्रयास करें।

 ये भी पढ़ें- कम समय में ज्यादा पढ़ने का तरीका

11. हिन्दी सीखने के लिए प्रेरित करें

सबसे आसान सा तरीका यह है की बच्चों को हिन्दी पढ़ने और सीखने के लिए प्रेरित करें। उन्हें समझाएं जिससे की वे हिन्दी सीखने की प्रयास करें। उन्हें कविता और कहानी वाली किताबें लाकर दें जो की रंगीन चित्रों से भरी हुई हो। ऐसे में बच्चें पढ़ने ना सही कम से कम उस किताब में बने चित्र को देखने के लिए भी किताबें देखेंगे। जिससे की उनके मन में लालसा जगेगा की आखिर इस चित्र का मतलब क्या है। और वे गलत ही सही लेकिन पढ़ने की प्रयास जरूर करेंगे। कभी उनके किताब को देख कर आप पढ़ें और उन्हें शब्दों पर उंगलियाँ रखकर पीछे से दोहराने के लिए कहें। ऐसा करने पर भी बहुत जल्द हिन्दी पढ़ना सीख जाएंगे।
हिन्दी पढ़ना सीखने के लिए नियमित रहना बहुत ही जरूरी है ऐसा नही आज पढ़ाएं और कल नहीं ऐसा करने पर जल्दी हिन्दी सीख नही पाएंगे और धीरे-धीरे बच्चे का रुझान कम होता जायेगा। ऐसा ना हो इसके लिये नियत समय पर तय समय के लिए हिन्दी सिखाने का प्रयास करें।


आशा है की हमारे द्वारा बताए गए जानकारी काफी अच्छा लगा होगा। जिसमे जाना की छोटे बच्चों को हिंदी पढ़ना कैसे सिखाएं? जो की काफी बच्चों को हिन्दी सिखाने का आसान तरीकें बताएं गएँ हैं। यह कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरुर दें और अपने दोस्तों के बीच शेयर जरुर करें।

अगर आपके मन में किसी भी प्रकार का सवाल है तो कमेंट के माध्यम से पुछ सकतें हैं। हमारें द्वारा आपके सवालों का हल और जबाव जरूर दिया जायेगा।

FAQ

Q-1. बच्चों को पुस्तक पढ़ना कैसे सिखाएं?

  • सबसे पहले बच्चों को छोटे शब्द पढ़ना सिखाएं फिर खुद ही पुस्तक पढ़ना सीख जाएंगे।
Q-2. बच्चों को कैसा हिंदी का किताब पढ़ने के लिए दें?
  • शुरुआत में शब्दों के साथ चित्र वाली किताबें दे इससे जल्दी हिन्दी सीख पाएंगे।

CHAHAK BHARAT-चहक भारत

मैं ROCKY इस वेबसाइट का OWNER & FOUNDER हूँ, आपको यहाँ शिक्षा की हर सवालों का हल, जो आपको अपने मंजिल की ओर बढ़ने में काफी मदद करता है और आप सीख पाते हैं अपने सपने को पुरा करने का ज्ञान. 👉Business Email- officialchahakbharat@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने