3 साल के बच्चों को गिनती कैसे सिखाएं? ये हैं 5 तरीका
बच्चों को गिनती सीखाने के लिए माता-पिता या शिक्षक को एक जिम्मेदारी होता है की उन्हें गिनती कैसे सिखाएं? आइए जानते हैं की 3 साल के बच्चे को गिनती कैसे सिखाएं? (How to teach counting to 3 year olds in hindi?)
एक बार फिर स्वागत है हमारे और आपका साथी चहक भारत में जहाँ रोज आपको मिलती है नए-नए जानकारी जो आपके शिक्षा को एक नई राह प्रदान कराती है। जिसमे हर रोज आपको कुछ नए सिखाएं और बताएं जाते हैं। आज जानेंगे 3 saal ke bachchon ko ginti kaise sikhayen?
बच्चों को गिनती सिखाने के लिए शिक्षक को कुछ नया और अनोखा सोचने की जरूरत होगी तभी बच्चें गिनती सिख पाएंगे।
![]() |
3 साल के बच्चों को गिनती कैसे सिखाएं? ये हैं 5 तरीका |
हमारे साथ अंत तक बने रहें और जाने की बच्चों को गिनती कैसे सिखाते हैं? 3 साल के बच्चे को गिनती कैसे सिखाएं? बच्चों को गिनती सीखाने का तरीका
{tocify} $title={Table of Contents}
3 साल के बच्चों को गिनती कैसे सिखाएं?
छोटे बच्चों को गिनती सिखाने के लिए किताबी भाषा को छोड़ प्रायोगिक तरीकों से गिनती सिखाना होगा जैसे की बच्चे की मनपसंद वस्तु को उनके सामने रख कर एक-एक कर के गिने और साथ में यह बताएं की उनकी संख्या क्या है। उसके बाद बच्चें को ऐसा करने के लिए कहें जिसमे बच्चें कई बार गलत भी बता सकते हैं ऐसा होने पर बच्चों को दुबारा आप समझाए इस तरह से बच्चों को गिनती सीखा सकते हैं।
बच्चों को गिनती सिखाने का 5 आसान तरीका
1234 सिखाएं
गिनती की पहला सीढ़ी यानी की शुरूआत यही से होता है बच्चें को गिनती सिखाने के लिए उन्हें 1234 जरूर सिखाएं। जरूरी नही है की शुरूआत में बच्चें इसे लिखना या पहचान करना शुरू कर दें उन्हें मौखिक ही सिखाएं इसके बाद में आगे की प्रक्रिया की और बढ़ा जा सकता है।
1 से 10 तक की गिनती सिखाएं
बच्चों को सबसे पहले 1 से 10 तक ही गिनती को सिखाएं क्योंकि इस वक्त बच्चों के ऊपर किसी भी प्रकार की दबाव ना बनाएं उन्हे मजे से सीखने और समझने दें। कई बार देखा गया है की बच्चें को गिनती सीखने में किसी भी प्रकार की परेशानी नही आता है वे बहुत ही जल्द गिनती भी सीख जाते हैं।
ये पढ़ें-
संख्याओ को बोलना सिखाएं
ऐसा जरूरी नही है की गिनती सिखाने का शुरुआत लिखने से हो सबसे पहले उन्हें संख्याओं को बोलना सिखाएं जिससे उन्हे धीरे-धीरे संख्या याद हो जाएंगे।
संख्या या गिनती सिखाने का सबसे आसान तरीका यह है की एक बच्चों का ग्रुप या समूह बनाएं और पुरे समूह के बच्चों से एक साथ गिनती को बोलने को कहें ऐसा आप भी कर सकतें हैं पहले आप गिनती बोलें और पीछे से बच्चें को बोलने के लिए कहें। इस प्रकार बच्चें बहुत ही जल्दी गिनती सीख जाएंगे।
अंकों की पहचान कराएं
गिनती सीखने के लिए अंकों को पहचानना बहुत ही जरूरी है तभी बच्चें ज्ञात अंकों को लिख या समझ पाएंगे।
अंकों को पहचानना सिखाने के लिए लिखें हुए अंक को दिखाकर बच्चें से पुछे या बोलने को कहें की यह जो लिखी हुई अंक है वह कितना है या क्या कहते हैं इसे?
जब बच्चें अंक पहचानना सीख जाएं तो उनका टेस्ट जरूर ले जिससे यह पता चले की क्या सच में बच्चे अंक को ठीक से पहचान पा रहे हैं?
अंकों को आप बोले और बच्चों को अपने कॉपी में लिखने के लिए कहें उसके बाद आप देखें की बच्चा जो भी लिखी है क्या वह सही है? सही नही पाएँ जाने पर पुनः सिखाएं।
प्रायोगिक तरीकों से गिनती सिखाएं
कई बार बच्चें किताबी भाषा में गिनती सीखने के लिए नही मान सकतें हैं इसके लिए उन्हे कुछ प्रायोगिक तरीका से गिनती सिखाएं जिससे वे गिनती सीखने के लिए तैयार हो सकें इस प्रकार से गिनती सिखाने के लिए कक्षा में उप्लब्ध वस्तु जैसे की टेबल, दीवाल पर टंगी हुई तस्वीरें, पुस्तकें इत्यादी की मदद से बच्चों को गिनती सीखा सकतें हैं ये सब वस्तुओं को गिन कर उन्हे बताएं की इनकी संख्या कितनी है और फिर बच्चों से ऐसा ही दोहराएं।
गिनती सिखाने के लिए आजकल कई तरह के वीडियो भी उप्लब्ध है जिनकी मदद से गिनती सिखाया जा सकता है।
बच्चों को गिनती कैसे पढ़ाते हैं?
बच्चों को गिनती पढ़ाने के लिए बोर्ड पर सबसे पहले अंक को लिखकर बच्चों से उस अंक का उच्चारण करवायें। शिक्षक की यह जिम्मेदारी होती है की बच्चों को गिनती पढ़ाते वक्त वह उनके समक्ष नए-नए उपाय का प्रयोग करें। गिनती सिखाने के लिए किताब में कविताएं भी होते हैं जिनके मदद से बच्चों को गिनती पढ़ाएं जा सकते हैं।
बच्चों को गिनती सिखाना बहुत ही आसान है बस बच्चों के पीछे थोड़ी वक्त देने की जरूरत है। उसके बाद बच्चें बहुत ही जल्द गिनती पढ़ाई बोलना सीख सकतें हैं।
1 से 100 तक गिनती कैसे सिखाएं?
1 से 100 तक गिनती सिखाने के लिए सबसे पहले 1 से 10 तक गिनती सिखाएं बच्चों को एक बार में इतनी ज्यादा सिखाने से अच्छा है की उन्हे धीरे-धीरे सिखाया जाए। बच्चों की समूह या आप रोजाना बच्चों से 1 से 100 तक की गिनती बोलने के लिए कहें ऐसा करने से बच्चें 1 से 100 तक की गिनती को बहुत ही आसानी से सीख जाएंगे।
यह पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। इस आर्टिकल में आपने सीखा की 3 साल के बच्चें को गिनती कैसे सिखाएं? बच्चों को गिनती सिखाने के तरीके और भी बहुत कुछ इस प्रकार के आर्टिकल यहाँ बहुत मौजूद है जिसे आप जरूर पढ़ें।